धनौरा: गजरौला के मोहल्ला बुध बाजार में घर का दरवाजा तोड़कर चोरों ने की लाखों रुपए की चोरी, पुलिस को दी गई सूचना
गजरौला थाना क्षेत्र के मोहल्ला बुध बाजार में राजेश का परिवार रहता है। राजेश के मुताबिक व शनिवार को ड्यूटी करने के लिए गया था। इस दौरान उसके घर पर उसकी पत्नी और बेटी थी। दोनों की तबीयत खराब हो रही थी। राजेश की पत्नी निशा व बेटी इसिका मेडिकल से शनिवार शाम दवाई लेने के लिए गई थी। 6:00 घर लौट कर आई तो सारा सामान बिखरा हुआ था।