धनौरा: मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव चकनवाला में बुखार से दो लोगों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी, गांव पहुंचे सीएमओ
ग्राम चकनवाला में बुखार से दो लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग ने आनन फानन में ही गांव में शिविर का आयोजन किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में कैंप लगाकर लोगों की जांच करनी शुरू कर दी है शनिवार रात 8 बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एसपी सिंह ने भी गांव में जाकर जायजा लिया है।