धनौरा: गजरौला की जुबिलेंट फैक्ट्री में कई टीमों ने की छापेमारी, फैक्ट्री कर्मचारियों में मचा हड़कंप
शनिवार शाम 5:30 पर गजरौला शहर में स्थित जुबिलेंट फैक्ट्री में निरीक्षण करने पहुंची नगर पालिका, जल निगम, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, उद्योग विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान नगर पालिका अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने कहा है कि सभी विभाग की टीम ने पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।