शिकोहाबाद: नारायण तिराहे पर मिठाई की दुकान के सामने नववर्ष की रात दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
नारायण तिराहे पर बैजल स्वीट्स भंडार के सामने नववर्ष की रात्रि दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई और उसके बाद मारपीट होने लगी। कुछ लोग मिलकर दो युवकों को पीट रहे थे। तभी वहां पर मौजूद अन्य लोगों ने मारपीट की घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसका वीडियो गुरूवार दोपहर दो बजे करीबन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।