अलवर: मनु मार्ग स्थित होटल पर पत्थर फेंक कर दो बाइक सवार युवकों ने कांच तोडे हुए फरार, घटना CCTV में कैद
Alwar, Alwar | Sep 13, 2024 अलवर शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के मनु मार्ग स्थित होटल इंपिरियल ब्लू में बुधवार देर रात बाइक पर आई दो युवकों ने होटल पर पत्थर फेंक कर मुख्य गेट के कांच तोड़ दिए और फरार हो गए यह घटना होटल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई । अब होटल मालिक ने घटना की शिकायत सीसीटीवी फुटेज के साथ कोतवाली पुलिस को दी है पुलिस मामले की जांच में लगी है।