बांधवगढ़: पॉलिटेक्निक उमरिया में छात्र-छात्राओं को दिलाई गई स्वच्छता की शपथ, विधायक शिव नारायण सिंह रहे मौजूद
उमरिया जिले मे स्वच्छता अभियान के तहत जिला मुख्यालय के कछरवार स्थित पालीटेक्निक उमरिया में विधायक बांधवगढ शिवनारायण सिंह की उपस्थिति में छात्र छात्राओ को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। एवं स्वच्छता के बारे में विधायक द्वारा विस्तृत जानकारी भी इस दौरान दी गई। विधायक ने कहा कि महात्मा गांधी ने एक स्वच्छ एवं विकसित देश की कल्पना थी। जिसे साकार करना है।