बांधवगढ़: गांधी चौक पर किसान न्याय यात्रा का हुआ समापन, 22 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम डिप्टी कलेक्टर को दिया ज्ञापन
जिला मुख्यालय उमरिया के गांधी चौक में किसान न्याय यात्रा का समापन हुआ।किसान न्याय यात्रा नगर के प्रमुख चौक चौराहो से होती हुई गांधी चौक पहुची थी।मंचीय कार्यक्रम के बाद राज्यपाल के नाम 22 सूत्रीय माँगों का ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर उमरिया को सौपा गया।