फूलपुुर: 40 की उम्र में शादी की गुहार, युवती ने कहा- परिवार कर रहा है परेशान
प्रयागराज के सरायइनायत क्षेत्र की 40 वर्षीय युवती ने परिवार पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। युवती का कहना है कि वह 20 साल से अलग रह रही है और परिवार उसके साथ गाली-गलौज करता है।इस पूरे मामले का वीडियो शुक्रवार दोपहर करीब 02 बजे सामने आया। वहीं युवती ने पुलिस से शादी कराने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।