हनुमानगढ़: जंक्शन पुलिस ने पर्ची सट्टे की खाईवाली करते हुए दो जनों को किया गिरफ्तार, ₹52,640 की पर्ची सट्टा खाईवाली रकम बरामद
हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस ने पर्ची सट्टा कारोबार पर दबिश देकर दो जनों को पर्ची सट्टे की खालीवाली करते गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 52640 रुपये सट्टा खाईवाली रकम बरामद की गई है। इस कार्रवाई में एजीटीएफ हनुमानगढ़ की विशेष भूमिका रही। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ जंक्शन थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है।