बांदा: गंगा पुरवा गांव में खेत पर कब्जा करने से मना करने पर 5 लोगों ने वृद्ध को मारपीट कर किया घायल, पुलिस ने कराया मेडिकल
Banda, Banda | Nov 25, 2025 बांदा के गिरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा पुरवा गांव में खेत पर कब्जा करने से मना करने पर 5 लोगों नें एक वृद्ध को मारपीट कर घायल कर दिया है। घायल वृद्ध ने संबंधित पुलिस से शिकायत की है। पुलिस नें शिकायत लेकर घायल वृद्ध का डॉक्टरी एवं मेडिकल परीक्षण आज दिन मंगलवार को बांदा जिला अस्पताल में कराया है।