बांदा: गायत्री नगर मोहल्ले में रात में अपने घर में सो रही महिला पर अज्ञात व्यक्ति ने डंडे से किया हमला, महिला गंभीर रूप से घायल
Banda, Banda | Nov 25, 2025 बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के गायत्री नगर मोहल्ले में बीती रात लगभग 2:30 बजे अपने घर में सो रही एक सुदामा नाम की महिला पर एक अज्ञात व्यक्ति ने अचानक डंडे से हमला कर दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला ने जब शोर मचाया तो परिजनों को पता चला इसी दौरान हमलावर मौके से भाग निकला। वहीं घायल अवस्था में महिला को जिला अस्पताल लाया गया और भर्ती कराया गया।