बक्सर: सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर बक्सर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू,14 व 17 जून को शहर में भारी वाहनों के आवागमन पर रोक
Buxar, Buxar | Jun 14, 2026 केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा आयोजित सिपाही एवं कक्षपाल भर्ती परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। 14 जून एवं 17 जून 2026 को आयोजित होने वाली परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक सुगमता से पहुंचाने तथा यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने आदेश जारी किया है।