अररिया: फारासुत में पुरानी रंजिश के चलते चाचा ने भतीजे को मारपीट कर किया घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Jan 17, 2025 अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के फारासुत वार्ड संख्या 03 में पुरानी रंजिश को लेकर चाचा ने भतीजे को मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया, जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में शुक्रवार को शाम 6:30 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल मोहम्मद मासूम राजा का इलाज किया जा रहा है.