अररिया: गैयारी में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, एक पक्ष के 2 लोग घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Jan 17, 2025 सदर प्रखंड क्षेत्र के गैयारी वार्ड संख्या 07 में शुक्रवार की देर शाम 6 बजे के करीब जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल दोनों लोगों का इलाज किया जा रहा है.वहीं घायलों में मो गुफरान, फिरदोस शामिल है.