खजनी: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए पहुंचने वाले आगंतुकों को गर्मी से बचाव के लिए दिया जा रहा ओआरएस का घोल
खजनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों और उनके साथ पहुंचने वाले तिमारदारों सहित सभी आगंतुकों के गर्मी से बचाव के लिए ओआरएस घोल पीने के लिए दिए जाने की व्यवस्था की गई है। पीएचसी में ORS (ओआरएस) अर्थात ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्ट यूनिट कॉर्नर की स्थापना हुई है। अस्पताल में पहुंचते ही सभी को ओआरएस का घोल पीने के लिए दिया जा रहा है।