खजनी: हरदी सर्बसीं गांव में बिजली के ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से खेत में लगी आग, करीब 10 एकड़ फसल जलकर हुई राख
खजनी के हरदी सर्बसीं गांव के दर्जन भर किसानों की गेहूं की तैयार हो चुकी फसल जल कर राख हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि खेतों के बीच में लगे बिजली के पोल पर लगे ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से आग लग गई। कुछ ही देर में मौके पर दमकल की गाड़ी लेकर पहुंचे सिपाहियों ने भी आग बुझानी शुरू कर दी। आग से लगभग 10 एकड़ फसल जलने का अनुमान लगाया गया है।