खजनी: विधानसभा खजनी के महादेवा बाजार स्थित सरस्वती पैलेस में चुनाव कार्यालय पर कैबिनेट मंत्री का किया गया भव्य स्वागत
प्रदेश के भाजपा निषाद गठबंधन सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का महादेवा बाजार के सरस्वती पैलेस में आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारी ने भव्य स्वागत किया। पत्रकारवार्ता में संजय निषाद ने कहा कि योगी मोदी के नीतियों से ही संतकबीरनगर क्षेत्र का काफी विकास हुआ है। कैबिनेट मंत्री ने सभी देशवासियों और लोकसभा क्षेत्र के लोगों को होली होली की शुभकामनाएं दी।