खजनी: छताई मे अनियंत्रित ट्रेलर ने बाइक को मारा ठोकर, एक बाइक सवार की मौक़े पर हुई मौत दूसरे की हालत गंभीर
गोरखपुर जनपद के दक्षिणांचल के खजनी गोरखपुर मार्ग पर छताई प्राथमिक विद्यालय के समीप रोड हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं दूसरा जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। घटना शुक्रवार के रात की है। सूचना पर पहुंची खजनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर देर रात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दूसरे को इलाज के लिए भेज दिया गया।