खजनी: आपसी सूझबूझ से सुलझा कस्बा स्थित कोटही माता मंदिर के रास्ते का विवाद, थानाध्यक्ष के निर्देश पर दोनों पक्ष पहुंचे थाने
कस्बे में स्थित कोटही माता मंदिर की ओर जाने वाले संपर्क मार्ग पर कुछ ही दूरी पर स्थित संपर्क मार्ग के उत्तर दिशा की ओर जाने वाली एक पतली गली से होकर आने जाने वाले दर्जनों परिवार के लोगों को परेशानी हो रही थी। थानाध्यक्ष के निर्देश पर दोनों पक्षों के लोगों को थाने पर बुलाया गया। खजनी थानाध्यक्ष की सूझबूझ से विवाद को दोनों पक्षों की सहमति से सुलझा लिया गया।