सरधना: मोहल्ला आजाद नगर में अल-फलाह ट्रस्ट का सराहनीय कदम, मदरसा इस्लामिया अरबिया में कक्षा नर्सरी से 5 तक निःशुल्क दाखिले शुरू
सरधना के मोहल्ला आजाद नगर स्थित अल-फलाह ट्रस्ट सरधना के द्वारा संचालित मदरसा इस्लामिया अरबिया खादिम-उल-इस्लाम, में क्षेत्रीय विधायक अतुल प्रधान द्वारा उद्घाटन कर नर्सरी से कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए निःशुल्क दाखिलों की शुरुआत कर दी गई है। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र के जरूरतमंद बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना है, जिससे वे समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें।