सागर नगर: माँ कर्मा देवी जयंती पर साहू धर्मशाला में रविवार को निशुल्क आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन
माँ कर्मा देवी जयंती पर साहू समाज युवा मंडल द्वारा रविवार को निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। चौथे वर्ष हो रहे इस आयोजन में 11 जोड़े वैदिक रीति-रिवाज से विवाह बंधन में बंधेंगे। समाज के सहयोग से प्रत्येक जोड़े को एक से डेढ़ लाख रुपये मूल्य के उपहार भी भेंट किए जाएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे पद्माकर सभागार से बारात निकाली जाएगी।