खुरई: गांव की पक्की सड़क के लिए सिलारपुर सोसायटी के ग्रामीणों ने निर्तला मंडीबामोरा रोड पर किया चक्काजाम
Khurai, Sagar | May 28, 2025 बुधवार सुबह लगभग 11 बजे सिलारपुर सोसायटी के दर्जनों ग्रामीणों ने निर्तला मंडीबामोरा रोड पर चक्काजाम कर दिया,ग्रामीण अपने गांव की पक्की सड़क बनवाने की मांग कर रहे हैं। सिलारपुर सोसायटी में पचासों परिवार रहते हैं,जिनको आने जाने के लिए कच्ची सड़क का उपयोग करना पड़ता है। बरसात में तो कई महीने आना जाना बंद हो जाता है ,सूचना मिलते ही पुलिस व नायब तहसीलदार पहुंचे।