कुम्हेर: कुम्हेर कस्बे में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ कुम्हेर थाना पुलिस, क्यूआरटी और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई
आज मंगलवार सुबह कुम्हेर के छप्पर मोहल्ला में करीब 8:बजे कुम्हेर थाना पुलिस, क्यू आरटी पुलिस था आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई देखने को मिली अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए, एक दर्जन से अधिक भट्टीयां तोड़ी गई 1000 लीटर से अधिक वास नष्ट की तथा दो केन कच्ची हथकड़ी शराब बरामद की, पुलिस का कहना है कि आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी