टाटा-चाईबासा मुख्य मार्ग पर भादुड़ी गांव के पास एक सड़क दुर्घटना में दो ठेका मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अजय सामड और कुलदीप तामसोय के रूप में हुई है। अजय सामड कुमारडुंगी के भोंडा गांव का रहने वाला था, जबकि कुलदीप तामसोय मंझरी के जंगीबुरू का निवासी था। दोनों चालियामा स्थित रुंगटा माइंस में ठेकेदार के अधीन मजदूरी का काम करते थे।