सिंगरौली: जिला न्यायालय परिसर व सामुदायिक भवन बैढन में नेशनल लोक अदालत का हुआ आयोजन, निगम अमले ने की लगभग डेढ़ करोड़ की वसूली
दिनांक 9 मार्च 2024 को सुबह 10:00 से शाम 6:00 बजे तक नेशनल लोक अदालत शिविर का आयोजन जिला न्यायालय परिसर व सामुदायिक भवन बैढ़न मे किया गया है जिसमें छूट के साथ बिजली विभाग, नगर निगम के द्वारा दुकान किराया, दुकान भू- भाटक, मकान टैक्स, जलकर इत्यादि दोनों विभागों को मिलाकर बकाया राशि लगभग 3 करोड़ 50 लाख रुपये कुल वसूली की गयी वहीं निगम ने लगभग डेढ़ करोड़ की वसूली की हैं ।