जांजगीर: निधि रोक पर गरमाई सियासत, जांजगीर चांपा विधायक व्यास कश्यप ने 1 मई को सत्याग्रह का किया ऐलान
जांजगीर-चाम्पा जिले में विकास कार्यों की राशि को लेकर सियासत तेज हो गई है। विधायक ब्यास कश्यप ने राज्य सरकार पर क्षेत्र की उपेक्षा का गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। विधायक ने कहा कि सीएसआर मद, डीएमएफ, स्वेच्छा अनुदान और जनसंपर्क मद की राशि लगातार रोकी जा रही है, जिससे क्षेत्र के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं ।