बीकानेर: कोतवाली पुलिस ने 24 साल से फरार स्थायी वारंटी को दिल्ली से किया गिरफ्तार
बीकानेर कोतवाली पुलिस ने 24 वर्षों से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को दिल्ली से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश, पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) चक्रवर्ती सिंह राठौड़ और नगर वृताधिकारी अनुज डाल के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी सव