पिछोर: हनुमान जयंती पर पिछोर थाना पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील
पिछोर थाना पुलिस ने बुधवार रात्रि लगभग 8:30 बजे हनुमान जयंती के त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं स्वादपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया है। इस दौरान पुलिस बल ने नगर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च करते हुए सुरक्षा का भरोसा दिलाया है। फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी सहित पुलिस बल शामिल हुए।