पीलीभीत: महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर हिन्दू महासभा ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
पीलीभीत। अखिल भारत हिन्दू महासभा की महिला टीम ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर जनपद में बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा, अवैध गतिविधियों की रोकथाम तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की मांग की। संगठन ने हाल ही में एक मासूम बालिका के साथ हुई घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं समाज की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े करती हैं।