कानपुर के कल्याणपुर में करोड़ों की साइबर ठगी का बड़ा खुलासा
कल्याणपुर पुलिस ने NGO डोनेशन के नाम पर लोगों को ठगने वाले 3 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये शातिर पहले भरोसा जीतते थे, फिर मोबाइल में APK फाइल इंस्टॉल कराकर बैंकिंग एक्सेस हासिल कर लेते थे और खातों से रकम अलग-अलग अकाउंट में ट्रांसफर कर देते थे।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप, बैंक दस्तावेज, 48 सिम कार्ड, 5 खाली सिम रैपर और नकदी बरामद की है।
पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच जारी है।
📍 स्थान: कल्याणपुर, कानपुर
📲 Ground Zero News
#Kanpur #Kalyanpur #CyberFraud #CyberCrime #kanpurpolice