शाहजहांपुर जनपद के कसबा कलान के मोहल्ला शांति नगर निवासी रोशन लाल पुत्र खुशीराम ने थाना जलालाबाद में गुरुवार दिन के 10:00 बजे प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह बुधवार सवेरे कृषि उत्पादन मंडी जलालाबाद में लहसुन प्याज खरीदने आया था उसने अपनी मोटरसाइकिल लहसुन प्याज की आढ़त के सामने खड़ी कर दी. वहां से चोरी हो गई.