चंदौसी: चंदौसी मुरादाबाद थाना बनिया ठेर के सामने हाईवे रोड पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 डंपर पकड़े गए
चंदौसी-मुरादाबाद मार्ग पर बनियाठेर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। जिला खनन अधिकारी शिवम कुमार के नेतृत्व में सुबह करीब छह बजे अभियान चलाया गया। थाना बनियाठेर के सामने उत्तराखंड के काशीपुर की ओर से बालू, बजरफुट और बजरी जैसी खनन सामग्री लेकर आ रहे 9 डंपरों को पकड़ा गया। जांच के दौरान वाहनों के दस्तावेज पूर्ण नहीं पाए गए,