शहपुरा: नगर में मां दुर्गा मां काली की प्रतिमा के दर्शन को लेकर सड़क पर उमड़ा जनसैलाब
शहपुरा नगर में मां दुर्गा मां काली की प्रतिमा के दर्शन को लेकर सोमवार रात 9:00 बजे से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ा । दरअसल नवरात्रि की नवमी के चलते श्रद्धालुओं ने पंडालों में स्थापित मां दुर्गा और मां काली की प्रतिमा का दर्शन करते हुए भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया भारी भीड़ के चलते पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम किए ।