अतरी: मां सुनैना स्मृति फ्यूल सेंटर का पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक ने किया उद्घाटन
अतरी प्रखंड क्षेत्र के टेउसा-मानपुर मुख्य मार्ग स्थित वेदपुरा गांव के समीप सोमवार को मां सुनैना स्मृति फ्यूल सेंटर का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अवधेश सिंह, अतरी के पूर्व विधायक अजय यादव, सांसद प्रतिनिधि महेन्द्र यादव एवं पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष रामजी यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर फ्यूल सेंटर का शुभारंभ किया।