नानपारा: चितलहवा में एसएसबी ने निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया
59 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नानपारा के कार्यक्षेत्र में स्थित वाह्य सीमा चौकी चितलहवा के कार्यक्षेत्र कांडा गाँव में निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया ज्यादातर डायरिया बुखार खांसी के मरीज रहे। जिसमें जांच परीक्षण कर 16 मरीजों को निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। और बदलते मौसम में ग्रामीणों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की जानकारी दी गई