पटेढ़ी बेलसर: वैशाली के जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा ने मनोरा पंचायत में किसानों से खेतों पर बातचीत की
पटेढ़ी बेलसर प्रखंड क्षेत्र के मनोरा पंचायत में वैशाली जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा ने खेत के मेड़ों पर किसानों से बातचीत की और उनसे खेती- किसानी की जानकारी ली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा तथा उप विकास आयुक्त कुंदन कुमार मौजूद थे।जिलाधिकारी ने मनोरा में कुछ प्रगतिशील किसानों के साथ संवाद किया।