बक्सर: जिले में खरीफ महाभियान का शुभारंभ, डीएम ने स्वायल हेल्थ कार्ड के अनुसार उर्वरक उपयोग करने की अपील
Buxar, Buxar | Jun 8, 2026 कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) बक्सर के तत्वावधान में बक्सर स्थित नगर भवन में एक दिवसीय जिला स्तरीय खरीफ महाभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम साहिला एवं डीडीसी निहारिका छवि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में डीएम साहिला ने कहा कि महाभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों का का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है।