लोहरदगा: लोहरदगा इंटक अध्यक्ष आलोक कुमार साहू ने कहा- पूंजीपति पैसा बहाएंगे, हम मजदूर पसीना, अब नहीं चलेगा
लोहरदगा इंटक यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार शाम 4 बजे गुरदारी माइंस स्थित पंचायत भवन में यूनियन अध्यक्ष आलोक कुमार साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत मजदूरों द्वारा श्री साहू का माल्यार्पण कर स्वागत से हुई। बैठक में बड़ी संख्या में उपस्थित मजदूरों और स्थानीय जमीन मालिकों ने अपनी समस्याएं साझा कीं।