लोहरदगा: पेशा कानून और सरना धर्म कोड की मांग पर 26 मई को कांग्रेस करेगी राजभवन का घेराव: विधायक डॉ रामेश्वर उरांव
झारखंड में पेशा कानून को लागू करने और आदिवासियों की धार्मिक पहचान के लिए सरना धर्म कोड की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी 26 मई को राजभवन घेराव करेगी। इस आंदोलन में राज्यभर से कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसकी जानकारी शनिवार दोपहर 2 बजे लोहरदगा जिला कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव ने दी।