मथुरा: वृंदावन की गौरा नगर कालोनी में पानी की किल्लत से परेशान लोगों का गुस्सा फूटा, निगम के खिलाफ की नारेबाजी
बाके बिहारी की नगरी वृंदावन की गौरा नगर कालोनी में पानी की किल्लत से परेशान लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी में वार्ड संख्या 34 में लोग एक बूंद-बूंद पानी को तरस रहे स्थानीय निवासियों के मुताबिक, बिजेंद्र हलवाई के पास लगी पेयजल सप्लाई की प्रेशर मोटर खराब हो गई है।