कुकड़ू: ओड़िया पंचायत भवन में पेंशन व मंईयां सम्मान योजना सत्यापन शिविर, लाभुकों ने जताई नाराज़गी
कुकड़ू प्रखंड के ओड़िया पंचायत भवन में गुरुवार को वृद्धा पेंशन एवं मंईयां सम्मान योजना के भौतिक सत्यापन को लेकर शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लाभुक पहुंचे और अपने आवेदन जमा किए। इस दौरान कई महिलाओं एवं वृद्ध लाभुकों ने शिकायत की कि मंईयां सम्मान योजना के तहत एक या दो किस्त की राशि मिलने के बाद आगे भुगतान बंद हो गया है। राशि नहीं मिलने से ल