पटना ग्रामीण: स्वर्गीय नवीन सिंहा पार्क में स्व. नवीन किशोर प्रसाद सिंहा की पुण्यतिथि पर सीएम नीतीश कुमार ने दी श्रद्धांजलि
भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व विधायक स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा की 19वीं पुण्यतिथि के मौके पर मंगलवार सुबह करीब 11:00 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वर्गीय नवीन सिंहा पार्क पहुंचे। जहां उन्होंने स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर बिहार सरकार के कई मंत्री भी पहुंचे थे।