मखदुमपुर: उच्च माध्यमिक विद्यालय तिलकई में बच्चों को किया गया सम्मानित
मखदुमपुर प्रखण्ड के उच्च माध्यमिक विद्यालय तिलकई के मैट्रिक तथा इंटरमीडिएट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। गुरुवार के दिन 3 बजे मामले की जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधान अध्यापक संजीत कुमार चंचल ने बताया कि उनके विद्यालय का छात्र अभय कुमार ने मैट्रिक परीक्षा में जिले में तृतीय स्थान पाया था।जिसे सम्मानित किया गया।