नौगांव: पंचायत अधिकारी चंद्र कृपाल अहिरवार पर फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र से नौकरी का आरोप
नौगांव जनपद में पदस्थ पंचायत समन्वयक अधिकारी एवं पंचायत इंस्पेक्टर चंद्र कृपाल अहिरवार एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उन पर फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी नौकरी करने के गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। मामला अब केवल चर्चाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि लोकायुक्त संगठन सागर और जिला प्रशासन के आधिकारिक पत्राचार तक पहुंच चुका है।