थरथरी: अस्ता हाई स्कूल के पास स्कार्पियो और टोटो की टक्कर में टेम्पो चालक व एक यात्री घायल हुए
थरथरी थाना क्षेत्र के अस्ता हाई स्कूल के पास बुधवार की सुबह पांच बजे स्कार्पियो व टोटो की टक्कर में टोटो ड्राइवर व टोटो पर बैठी महिला घायल हो गयी। घायल महिला थरथरी थाना क्षेत्र मेहतरवां निवासी व आशा कर्मी सुषमा देवी व ड्राइवर पलटू बिगहा निवासी संटू कुमार जख्मी हो गया। सभी जख्मी को स्थानीय लोगों ने पीएचसी भर्ती कराया।