थरथरी: नरसंडा गांव में निराला और विकास ग्राम संगठन ने महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया
नरसंडा गांव में निराला व विकास ग्राम संगठन के द्वारा मंगलवार की दोपहर तीन बजे महिला संवाद कार्यक्रम कराया गया। जीविका बीपीएम जितेंद्र चौरसिया ने बताया कि महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के विषय में जागरूकता के लिए एलईडी स्क्रीन युक्त जागरुकता वाहन के माध्यम से महिला सशक्तिकरण पर आधारित फिलमे दिखाई गयी।