थरथरी: चंडी नगर पंचायत भवन के पास सैरात बंदोबस्ती कर्मी ने टैंपो चालक के साथ की मारपीट, चालक ने थाने में दिया आवेदन
चंडी नगर पंचायत भवन के पास टेम्पू चालक के साथ मंगलवार की दोपहर एक बजे सैरात बंदोबस्ती के कर्मी ने किया मारपीट। पीड़ित मलबीघा निवासी रितेश कुमार ने कहा कि मैं अपने घर से सीएनजी टेम्पू से तेल लेने चंडी बाजार की ओर जा रहे था। तभी सैरात बन्दोबस्ती करने वाले दो कर्मी ने टोल टैक्स की मांग की। इस दौरान मैंने कहा कि मेरे पास चेंज रुपए नही है, उधर से आकर देते है।