बांका: तुलसीबरन के पास सड़क दुर्घटना में नोनियाबसार गांव के युवक की मौत, परिवार में कोहराम
Banka, Banka | May 31, 2026 बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलसीबरन के समीप रविवार की दोपहर 3 बजे दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बांका थाना क्षेत्र के ककवारा पंचायत स्थित नोनिया बसार गांव निवासी 45 वर्षीय तूफानी दास के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, तूफानी दास अपनी पुत्री के ससुराल झाझा थाना क्षेत्र के तरहरा गांव गए हुए थे।