हरसूद: पॉलिटेक्निक महाविद्यालय हरसूद में वार्षिकोत्सव का आयोजन
Harsud, Khandwa | May 13, 2026 बुधवार को पॉलिटेक्निक महाविद्यालय हरसूद में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खेलकूद गतिविधि, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरसूद एसडीएम आरसी खतेडिया थे तथा विशेष अतिथि के रूप में अधिवक्ता दीपक शर्मा, दीपक जलखरे, उद्यानिकी अधिकारी अंकुर सिरसोठिया एवं चंद्रकांत उपाध्याय मौजूद रहे।