चौरीचौरा: आर्केस्टा देखने के दौरान हुई मारपीट के मामले में दो नामजद सहित अन्य अज्ञात पर दर्ज हुआ केस
चौरी चौरा थाना क्षेत्र के सरैया मरचहवा निवासी गौरव पासवान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक माह पूर्व रात को अपने मोहल्ले में ही आर्केस्ट्रा दिख रहा था उसी समय मोहल्ले का ही सुशील उर्फ मंटू और उसके रिश्तेदार राम सजीवन और अन्य अज्ञात व्यक्ति एक राय होकर पीछे से पकड़कर कीचड़ के बीच में लाए और गाली गलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिए जिससे मुझे काफी चोटें आई ।